फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Seeing the expiry date medicines, Eddie's mercury rises

हाथरस : एक्सपायरी डेट की दवाएं देखकर चढ़ा एडी का पारा

Fri, 20 May 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Seeing the expiry date medicines, Eddie's mercury rises
हाथरस : बागला जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान महिला मरीज का उपचार करते एडी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अपर निदेशक (एडी) चिकित्सा एवं परिवार कल्याण अलीगढ़ मंडल डॉ. वीके सिंह ने बृहस्पतिवार की सुबह जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक्सपायरी डेट की कुछ दवाएं मिलने पर अपर निदेशक का पारा चढ़ गया और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्हें दिशा-निर्देश भी दिए।
बृहस्पतिवार की सुबह हाथरस आए एडी ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। यहां उन्हें पिछले करीब 10 दिन पहले की एक्सापायरी डेट की दवाएं मिलीं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों से भी उनका हाल जाना। इसके बाद एडी ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमएस डॉ. सूर्य प्रकाश और महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नरेश गोयल को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यहां रजिस्टर और अभिलेख की भी जांच की। डॉ. वीके सिंह ने सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण कर योजनाओं के नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि जिला कई योजनाओं में काफी अच्छा कार्य कर रहा है। आयुष्मान भारत, परिवार नियोजन कार्यक्रम और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में मंडल में हाथरस जिले का प्रदर्शन अच्छा है। इन योजनाओं में जिला पूरे मंडल में अव्वल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान योजना बनाने के मामले में जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर है। परिवार नियोजन कार्यक्रम में प्रदेश में जिला तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रमों में यहां स्थिति ठीक है। इसके अलावा उन्होंने सभी एमओआईसी के साथ भी बैठक कर उन्हें निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed