फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Security will be tight during the counting of votes

हाथरस : मतगणना के दौरान चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा

Wed, 09 Mar 2022 12:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Security will be tight during the counting of votes
हाथरस : मतगणना की तैयारियों के चलते एमजी पॉलीटे​िक्नक में टेंट लगाकर होती तैयारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन जिले में सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक-चौबंद रहेगी। पुलिस ने इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की और इसे लेकर जरूरी निर्देश भी दिए। मतगणना स्थल पर पुलिस के साथ-साथ पीएसी और सीआईएसएफ भी तैनात रहेगी।
मंगलवार को एसपी ने पुलिस निर्वाचन कार्यालय पर अधिकारी व कर्मचारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। एसपी ने बताया कि मतगणना के लिए छह पुलिस उपाधीक्षक, 22 निरीक्षक, 97 एसआई व 505 एचसी/कांस्टेबल, 25 महिला कांस्टेबल, 220 होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही एक कंपनी पीएसी, दो कंपनी व एक प्लाटून अर्द्र्धसैनिक बल (सीआईएसएफ) की ड्यूटी लगाई गई है। इनकी निगरानी में मतगणना सकुशल संपन्न कराई जाएगी। चुनाव सेल प्रभारी ने एसपी को बताया कि मतगणना स्थल पर लगे पुलिस बल की नियमानुसार ड्यूटी लगाकर बुकलेट तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ड्यूटी कार्ड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है। मतगणना दिवस पर स्ट्रांग रूम व आसपास के क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से सतत निगरानी की जाएगी। किसी भी आकस्मिक घटना से निपटने के लिए क्यूआरटी/रिजर्व टीम का गठन किया गया है, जो समस्त दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ रहेगी। एसपी ने मतगणना के दृष्टिगत आवागमन के मार्गों पर नियमित चेकिंग कराने, बैरिकेडिंग कराने और बाहरी तत्वों का चिह्नीकरण करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में क्षेत्राधिकारी चुनाव मनोज कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक चुनाव राकेश यादव, प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव व चुनाव सेल के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का करना होगा पालन
- मतगणना स्थल और मतगणना स्थल के आसपास किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र लेकर आना पूर्णत: वर्जित रहेगा।
- मतगणना स्थल पर फोटोयुक्त पहचान पत्र धारण करने वाले व्यक्ति/एजेण्ट को ही अन्दर प्रवेश करने दिया जाएगा।
- मतगणना के उपरांत विजयी प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों द्वारा किसी भी प्रकार का विजय जुलूस आदि नहीं निकाला जाएगा।
- मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रानिक वस्तुएं ले जाना वर्जित किया गया है।
- मतगणना केंद्र परिसर का नियमित रुप से मतगणना शुरू होने से पहले और प्रत्येक दो घंटे पर एंटी सेबोटाज चेक कराया जाएगा।
-सभी प्रवेश द्वारों पर प्रशिक्षित महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों को एचएचएमडी के साथ मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) स्थापित कर पर्याप्त संख्या में ड्यूटी लगाई गई है।
-मतगणना स्थल पर बने आउटर कार्डन, इनर कार्डन व आइसोलेशन कार्डन पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया गया है। वहां पर्याप्त संख्या में केंद्रीय पुलिस बल व आर्म्ड पुलिस व सिविल पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
-प्रत्येक मतगणना एजेंद्र फोटोयुक्त अधिकृत पहचान पत्र धारण करेगा और उसको बिना पहचान पत्र के मतगणना केंद्र की सुरक्षा का प्रथम घेरा पार नहीं करने दिया जाएगा।

- मुख्य प्रवेश द्वार के पास सभी उम्मीदवार और एजेंटों की तलाशी (फ्रिस्किंग चेकिंग) ली जाएगी और महिलाओं के लिए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
- मुख्य द्वार से प्रवेश करने बाद प्रत्येक अधिकृत व्यक्ति डीएफएमडी से ही होकर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed