{"_id":"62c720aa97f15a7ab7390bae","slug":"hathras-sector-in-charge-and-super-zonal-magistrate-posted-for-friday-prayers-and-bakrid-hathras-news-ali295566253","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जुमे की नमाज-बकरीद के लिए सेक्टर प्रभारी व सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जुमे की नमाज-बकरीद के लिए सेक्टर प्रभारी व सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जुमे की नमाज व ईद-उल-अजहा के त्योहार पर शांति व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मस्जिदों पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात किया है।
डीएम ने तहसील हाथरस व सासनी क्षेत्र के लिए अपर जिलाधिकारी न्यायिक को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, सादाबाद तहसील क्षेत्र के लिए सीडीओ व तहसील सिकंदराराऊ क्षेत्र के लिए एडीएम वित्त राजस्व को नामित किया है। सभी एसडीएम को तहसील वार जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया है।
वहीं मस्जिद वार सेक्टर प्रभारियों को भी नामित किया गया है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि सभी सेक्टर प्रभारी अपने अपने क्षेत्र की मस्जिदों में सफाई, विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। कुर्बानी स्थल का भी दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी घटना होने की स्थिति में जोनल व सुपर जोनल को सूचित करेंगे। संवाद