{"_id":"62323113980ffa12f6019cee","slug":"hathras-search-for-applicant-with-b-tech-marksheet-turned-out-to-be-fake-in-verification-hathras-news-ali2872698168","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सत्यापन में फर्जी निकली बी-टेक की मार्कशीट वाले आवेदक की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सत्यापन में फर्जी निकली बी-टेक की मार्कशीट वाले आवेदक की तलाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत काउंसिलिंग में शामिल हुए दीपक कुमार यादव नाम के आवेदक ने चयन के बाद जिले में नियुक्ति नहीं ली, लेकिन जब उसकी बी-टेक की मार्कशीट का सत्यापन कराया गया तो वह फर्जी निकली। बीएसए ने प्रदेश के सभी बीएसए को पत्र लिखकर इस नाम के शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। मानदव संपदा पोर्टल के आधार पर इस नाम का शिक्षक जनपद जौनपुर में तैनात है।
बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में 69000 शिक्षक भर्ती के तहत दीपक कुमार यादव पुत्र सत्यगुरु यादव निवासी शांति नगर जनपद एटा द्वारा पंजीकरण संख्या 4900140664 सहायक अध्यापक पद के लिए आवेदन किया गया था। इसके बाद दीपक कुमार तीन दिसंबर 2020 को काउंसिलिंग में भी शामिल हुआ, लेकिन यहां उसने नियुक्ति प्राप्त नहीं की। उनके द्वारा काउंसिलिंग के समय उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर 7376350353 पर बीएसए कार्यालय के कर्मियों द्वारा फोन पर हुई बातचीत में बताया गया कि वह 68,500 शिक्षकों की भर्ती के अंतर्गत जनपद जौनपुर में कार्यरत है। वह 69,000 शिक्षकों की भर्ती में नियुक्ति नहीं लेना चाहता है। दीपक कुमार के द्वारा काउंसिलिंग के समय उपलब्ध कराए गए शैक्षिक और प्रशिक्षण संबंधी प्रमाणपत्रों को सत्यापन के लिए भेजा गया।
इसमें से दीपक कुमार की बी टेक परीक्षा 2014 का अंकपत्र और प्रमाणपत्र के संबंध में सहायक रजिस्ट्रार डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ ने 17 जून 2021 को भेजे गए पत्र से जानकारी दी कि दीपक कुमार यादव वर्ष 2014 बी टेक रोल नंबर 1012221034 फर्जी है। मानव संपदा पोर्टल पर दीपक कुमार यादव की ईएचआरएमएस आईडी 919430 है और उनकी तैनाती प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर जनपद जौनपुर में होना दिख रही है। संवाद
विज्ञापन
दीपक कुमार यादव पुत्र सत्यगुरु प्रसाद यादव द्वारा उपलब्ध कराए गए अंकपत्र और प्रमाणपत्र के सत्यापन की रिपोर्ट में बी-टेक की मार्कशीट को फर्जी बताया गया है। इस बारे में प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों पत्र भेजा गया है, ताकि इस नाम से अगर उनके जनपद में कोई शिक्षक कार्यरत है तो उसके खिलाफ संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई कर सकें। क्योंकि दीपक कुमार की बी-टेक की मार्कशीट सत्यापन में फर्जी पाई गई है।
-शाहीन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस