फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: SDOs, who do not reduce electricity theft, will not pay JE

हाथरस : बिजली चोरी कम न करने वाले एसडीओ, जेई नपेंगे

Wed, 13 Apr 2022 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: SDOs, who do not reduce electricity theft, will not pay JE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर से ग्रामीण अंचल तक बिजली टीमें लगातार अभियान चला रही हैं, लेकिन कुछ उपखंड अधिकारी (एसडीओ) व अवर अभियंता (जेई) अब भी काम में हीलाहवाली बरत रहे हैं। इस कारण बिजली चोरी पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। जो अधिकारी सही ढंग से कार्य नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। निगम स्तर से हर रोज की जा रही अभियान की समीक्षा में वास्तविक स्थिति सामने आ रही है।
उल्लेखनीय है कि जिले के शहर और ग्रामीण अंचल में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी हो रही है। निगम के आदेश के बाद शुरुआत में तो बिजली चोरी रोको अभियान ने रफ्तार पकड़ी, लेकिन अब कुछ एसडीओ और जेई के बारे में शिकायत मिल रही है कि वह कार्रवाई में हीलाहवाली बरत रहे हैं। निगम की ओर से हर रोज एक जेई को 20 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

इस काम में अधीनस्थों द्वारा ढिलमुल रवैया अपनाया जा रहा है। अब अधीक्षण अभियंता (एसई) एमपी सिंह का कहना है कि काम न करने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद भी यदि उनके काम में सुधार नहीं आया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed