हाथरस : स्कूटी सवार शिक्षिका को बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटा
सार
बुधवार की दोपहर को ढाई बजे स्कूल की छुट्टी के बाद शिक्षिका अपनी स्कूटी से मेंडू की ओर होते हुए हाथरस आ रहीं थीं। बदमाशों ने उनकी स्कूटी को रुकवाया और फिर तमंचा के बल पर गले से चेन, कुंडल, अंगूठी और मोबाइल फोन व हैंडबैग को लूट लिया। इतने में ही पीछे से से उनके स्कूल के शिक्षक आ गए और मौके पर काफी भीड़ लग गई।
विज्ञापन
हाथरस : लूट की घटना के बाद शिक्षिका से जानकारी करती पुलिस। संवाद
- फोटो : HATHRAS