फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sanjeev, the main accused in the Rocky murder case, arrested

हाथरस : रॉकी हत्याकांड का मुख्य आरोपी संजीव गिरफ्तार

Sat, 02 Apr 2022 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Sanjeev, the main accused in the Rocky murder case, arrested
हाथरस : रॉकी हत्याकांड का प्रमुख नामजद आरोपी संजीव पुलिस की गिरफ्त में। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गौसगंज निवासी रॉकी यादव की हत्या में नामजद मुख्य आरोपी संजीव को कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को हत्या में प्रयुक्त तमंचे सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले में मृतक के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाकी चार आरोपियों की भी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
बता दें कि 21 मार्च को दोपहर लगभग तीन बजे नगर के मोहल्ला गौसगंज निवासी रॉकी यादव (35 वर्ष) की मोहल्ले से दो किमी दूर गांव नगला जलाल स्थित उसके खेत पर उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह खेत पर काम कर रहा था। हमलावरों ने जब रॉकी को खेत पर घेरा तो वह जान बचाने के लिए नलकूप की कोठरी में छिप गया, लेकिन हमलावरों ने कोठरी की छत की पटिया हटाकर तमंचे से रॉकी को गोली मार दी। गोली उसके सिर में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से इलाके के लोगों में काफी नाराजगी थी। तीन घंटे तक आक्रोशित लोगों ने शव को उठने नहीं दिया था। परिजनों ने मोहल्ले के पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

शनिवार को कोतवाली निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद फॉरेंसिंक टीम ने काफी साक्ष्य जुटाए थे। नामजदों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन कर लगातार दबिशें दी गईं। परिणामस्वरूप बृहस्पतिवार को मुख्य अभियुक्त संजीव उर्फ संदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। संजीव ने पुलिस को बताया कि होली से पूर्व रॉकी का उसके परिवारीजनों से झगड़ा हो गया था। उन्होंने रॉकी की पिटाई कर दी थी। रॉकी बदला लेने की धमकियां दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 मार्च को जब रॉकी खेत में पानी लगा रहा था। तभी वह, राजकुमार पुत्र राय सिंह, अतुल पुत्र दलवीर आदि खेत पर पहुंच गए और उसे घेरकर पकड़ने का प्रयास किया। नलकूप की कोठरी में उसने रॉकी पर तमंचे से फायर किया। गोली उसके सिर में लगी और कोठरी में ही उसकी सिर में गोली लगने से मौत हो गई। संजीव की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से झाड़ियों में फेंका गया हत्या में प्रयुक्त तमंचा मय कारतूस बरामद कर लिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाल अशोक कुमार सिंह, रवींद्र सिंह, बनवारीलाल, उमेश शर्मा, विजय बहादुर, मोहित कुमार, सौरभ शर्मा आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed