फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Salary of PHC in-charge stopped for two days

हाथरस : दो दिन से गैरहाजिर पीएचसी प्रभारी का वेतन रोका

Thu, 07 Jul 2022 11:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Salary of PHC in-charge stopped for two days
हाथरस : सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ मंजीत सिंह। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सीएमओ ने सलेमपुर, हाथरस जंक्शन व रानी का नगला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मिलीं कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। वहीं, सलेमपुर पीएचसी प्रभारी के दो दिन से गैर हाजिर रहने पर वेतन पर रोक लगाई गई।
बृहस्पतिवार को सीएमओ मंजीत सिंह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, हाथरस जंक्शन पहुंचे। यहां पर डॉ राजेश उपाध्याय (आयुष चिकित्सक), ज्ञानेंद्र सिंह फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स उपस्थित मिलीं। यहां के इमरजेंसी कक्ष में साफ-सफाई ठीक थी, लेकिन खिड़कियों की जाली टूटी हुई थी। टूटी हुई मेज पड़ी हुई थी। यहां पर मिलीं कमियों को दुरुस्त कराए जाने के लिए सीएचसी महौ प्रभारी को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सलेमपुर के निरीक्षण के वक्त डॉ. नीलम (आयुष चिकित्सक) उपस्थित मिलीं और डॉ. शुभम, चिकित्साधिकारी दो दिनों से अनुपस्थित चल रहे हैं। सीएचसी सासनी प्रभारी को कमियों को दूर कराने को कहा। निरीक्षण के समय अनुपस्थित मिले चिकित्साधिकारी के जून महीने के वेतन पर रोक लगाई गई। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रानी का नगला में नीलम स्टाफ नर्स अनुपस्थित मिलीं। प्रेम बिहार, फार्मासिस्ट, नीरज, सीमा, मंजू एनएनएम की उपस्थिति पंजिका में उपस्थिति दर्ज थी, लेकिन उपस्थित नहीं थी, बताया गया कि फील्ड में गई हुई हैं। चिकित्सालय में मूमेंट रजिस्टर रखने और कोई भी कर्मचारी बिना इंट्री किए फील्ड में न जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के वक्त अनुपस्थित स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed