{"_id":"62c718d82dab576ba4332b90","slug":"hathras-salary-of-phc-in-charge-stopped-for-two-days-hathras-news-ali295560654","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दो दिन से गैरहाजिर पीएचसी प्रभारी का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दो दिन से गैरहाजिर पीएचसी प्रभारी का वेतन रोका
विज्ञापन
हाथरस : सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ मंजीत सिंह। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सीएमओ ने सलेमपुर, हाथरस जंक्शन व रानी का नगला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मिलीं कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। वहीं, सलेमपुर पीएचसी प्रभारी के दो दिन से गैर हाजिर रहने पर वेतन पर रोक लगाई गई।
बृहस्पतिवार को सीएमओ मंजीत सिंह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, हाथरस जंक्शन पहुंचे। यहां पर डॉ राजेश उपाध्याय (आयुष चिकित्सक), ज्ञानेंद्र सिंह फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स उपस्थित मिलीं। यहां के इमरजेंसी कक्ष में साफ-सफाई ठीक थी, लेकिन खिड़कियों की जाली टूटी हुई थी। टूटी हुई मेज पड़ी हुई थी। यहां पर मिलीं कमियों को दुरुस्त कराए जाने के लिए सीएचसी महौ प्रभारी को निर्देश दिए गए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सलेमपुर के निरीक्षण के वक्त डॉ. नीलम (आयुष चिकित्सक) उपस्थित मिलीं और डॉ. शुभम, चिकित्साधिकारी दो दिनों से अनुपस्थित चल रहे हैं। सीएचसी सासनी प्रभारी को कमियों को दूर कराने को कहा। निरीक्षण के समय अनुपस्थित मिले चिकित्साधिकारी के जून महीने के वेतन पर रोक लगाई गई। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रानी का नगला में नीलम स्टाफ नर्स अनुपस्थित मिलीं। प्रेम बिहार, फार्मासिस्ट, नीरज, सीमा, मंजू एनएनएम की उपस्थिति पंजिका में उपस्थिति दर्ज थी, लेकिन उपस्थित नहीं थी, बताया गया कि फील्ड में गई हुई हैं। चिकित्सालय में मूमेंट रजिस्टर रखने और कोई भी कर्मचारी बिना इंट्री किए फील्ड में न जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के वक्त अनुपस्थित स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संवाद