फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Saffron shade will be seen in Dauji fair

हाथरस : दाऊजी मेले में दिखेगी भगवा छटा

Thu, 25 Aug 2022 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Saffron shade will be seen in Dauji fair
हाथरस : मेला श्रीदाऊजी महाराज के स्टेडियम में भगवा रंग से होती पुताई। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज में रंगाई-पुताई का काम तेज हो गया है। मेला क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों को भगवा रंग से पुताई की जा रही है। इलाहाबाद संगम में कलाकृतियां बनाने वाले कारीगरों द्वारा दाऊ बाबा व कन्हैया जी की लीलाओं से संबंधित चित्रकारी की जा रही है। मेला परिसर में खेल-तमाशों के साथ मौत का कुआं लगना शुरू हो गया है।
नगर पालिका द्वारा मेला क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। मेले में आने वाले लोगों के लिए मोबाइल शौचालय लगवाए जा रहे हैं। इस बार रिसीवर शिविर मेला पंडाल के पास बनाया गया है। साथ ही मेला क्षेत्र में बने शिविरों में रंगाई-पुताई की जा रही है। इसके अलावा मेला पंडाल में भगवा रंग से पुताई की जा रही है। स्टेडियम की सीढ़ियों पर भगवा रंग से पुताई की जा रही है। इसके अलावा मेले में ब्रेक डांस, टोरी टोरा आदि झूले आ गए हैं।
विज्ञापन

महिला बाजार में दुकान सजने के लिए बैरीकेडिंग की जा रही है। मौत का कुआं लगना शुरू हो गया है। सफाई कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। मेला क्षेत्र में लोगों को पेयजल आपूर्ति के लिए नगर पालिका द्वारा दंगल के अखाड़े के पास चेंबर बनाया जा रहा है। इस चेंबर से मेला क्षेत्र में लगने वाले स्टैंड पोस्ट नलों को पानी की आपूर्ति की जाएगी। मेले में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। अंजली द्विवेदी, कन्हैया मित्तल, बजरंग पुनिया सहित कई नामचीन हस्तियों के वीडियो शेयर किए जा रहे हैं, ताकि कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोग शामिल हो सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed