{"_id":"593ad8814f1c1b00399c841a","slug":"hathras-ruckus-at-the-mosque-in-the-mosque-noses","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद में जानवर घुसने पर हंगामा, नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिद में जानवर घुसने पर हंगामा, नोकझोंक
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद में शुक्रवार दोपहर को एक गंदा जानवर घुसने पर मुस्लिम समाज के लोगाें में आक्रोश फैल गया। समाज के लोगों ने इसे लेकर काफी हंगामा किया और थाने पहुंचकर पुलिस से पशु मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि इलाके में पशु खुलेआम घूमते हैं। कई बार पशु मालिकों को इस संबंध में हिदायत दी जा चुकी है। शुक्रवार को श्रीनगर की मस्जिद में एक गंदा जानवर घुस गया। रमजान के दिनों में मस्जिद में जानवर घुसने से समाज के लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने जानवर पर अपना गुस्सा उतार दिया।
इसके बाद उसके मालिक को भी खरीखोटी सुनाई। कुछ लोगों में गाली-गलौज भी हुई। इससे पहले कि इलाके में तनाव की स्थिति पैदा होती, सभी मुसलमान इकट्ठा होकर थाने पहुंच गए। यहां उन्होंने कोतवाली निरीक्षक को घटना के बारे में बताया और पशु मालिकों को सख्त हिदायत दिए जाने का अनुरोध किया। कोतवाली पुलिस ने भी कड़ी कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।