फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Roadways income declines in Corona period

हाथरस: कोरोना काल में रोडवेज की आय में गिरावट

Fri, 24 Jul 2020 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Roadways income declines in Corona period
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना काल में लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इस कारण यह समय रोडवेज की आमदनी पर भारी पड़ा हुआ है। यात्रियों के अभाव में बसें खाली दौड़ रही हैं। 15 प्रतिशत लोड फैक्टर गिरने के साथ 45 प्रतिशत पर टिका हुआ है। आमदनी प्रभावित होने से अफसर खासे चिंतित हैं। अब डिपो के अधिकारियों को रक्षाबंधन के त्योहारी सीजन से आमदनी की आस है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में पहले 84 बसें थीं। रोडवेज ने आय के घटते ग्राफ को देखते हुए बीते दिनों एक दर्जन से अधिक बसों के परमिट सरेंडर कर दिए हैं, ताकि खर्चे में कमी आ सके। इसके बाद भी रोडवेज का घाटा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आला अफसर वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आमदनी बढ़ाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

हाथरस डिपो की बसों में यात्रियों का अभाव है। हर रोज संचालित होने वाली 63 बसों का लोड फैक्टर 45 प्रतिशत पर टिका हुआ है। आय को बढ़ाने को लेकर डिपो के अधिकरी संचालन में खूब माथापच्ची कर रहे है, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग रही है। हाथरस डिपो एआरएम शशी रानी का कहना है कि कोरोना के चलते यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। इस दिनों पर 45 प्रतिशत लोड फैक्टर के साथ बसों का संचालन हो रहा है। पहले ये लोड फैक्टर 60 प्रतिशत के करीब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed