{"_id":"623cb6b57120821a63537577","slug":"hathras-roadways-buses-earned-more-than-three-crores-from-elections-hathras-news-ali287752028","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चुनाव से रोडवेज बसों ने तीन करोड़ से ज्यादा कमाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चुनाव से रोडवेज बसों ने तीन करोड़ से ज्यादा कमाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रोडवेज बसों के चुनाव ड्यूटी में जाने से बेशक आम यात्रियों ने काफी परेशानियां झेलीं, लेकिन रोडवेज ने चुनाव के जरिये मोटी कमाई की है। अकेले हाथरस डिपो ने 53 बसों को चुनाव ड्यूटी में भेजकर तीन करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया है। यह आमदनी नई बसों की खरीद में सहायक होगी।
चुनाव ड्यूटी से बसों के लौटने के बाद अब डिपो अधिकारियों द्वारा इनके माध्यम से मिली आमदनी की समीक्षा की जा रही है। समीक्षा में सामने आया है कि डिपो को तीन करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिला है। आय के इस आंकड़े ने रोडवेज अधिकारियों का हौसला बढ़ा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह आमदनी डिपो की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने में सहायक होगी और पिछले महीनों में हुए नुकसान की भी इससे काफी हद तक भरपाई हो सकेगी। संवाद
नई बसें आने से मिलेगी यात्रियों को राहत
हाथरस। हाथरस डिपो में एक दर्जन ऐसी बसें हैं, जिनकी हालत बहुत खराब है। आए-दिन बीच रास्ते में यह बसें धोखा दे जाती हैं। इस कारण यात्रियों को मुश्किलों से जूझना पड़ता है। अब कानपुर कार्यशाला में नई बसों की बॉडी तैयार करने का काम शुरू हो गया है। माना जा रहा है अप्रैल के अंत तक डिपो को भी पहले चरण में दो बसें मिल जाएंगी। इससे यात्रियों को गंतव्य के लिए आने-जाने में सहूलियत होगी। संवाद