{"_id":"622b9abb570561574269e9d7","slug":"hathras-roadways-bus-service-restored-on-many-routes-including-haridwar-hathras-news-ali286910442","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हरिद्वार सहित कई मार्गों पर बहाल हुई रोडवेज बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हरिद्वार सहित कई मार्गों पर बहाल हुई रोडवेज बस सेवा
विज्ञापन
हाथरस : रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बस। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की बात है। विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया खत्म होने के बाद हरिद्वार सहित कई लंबे रूटों पर बसों का संचालन शुरू हो गया है। डिपो की दो दर्जन बसें चुनाव से वापस आ गई हैं। बाकी बसें शनिवार की शाम तक वाराणसी से आ जाएंगी। होली के त्योहार से पहले लोकल से लेकर लंबे मार्गों तक पर बसों का संचालन सुचारु होने का दावा रोडवेज अधिकारी कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। इनमें से 41 बसें चुनाव ड्यूटी के लिए पुलिस बल को लेकर गई थीं। इस कारण यात्रियों के लिए बसों की किल्लत गहरा गई थी। अब चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद बसों की वापसी शुरू हो गई है। शुक्रवार को दो दर्जन बसें चुनाव ड्यूटी से लौट आईं। इसके बाद हरिद्वार मार्ग पर बस सेवा फिर बहाल कर दी गई।
इसके अलावा अन्य मार्गों पर भी बसों का संचालन शुरू हो गया। शनिवार की शाम तक एक दर्जन से अधिक और बसों की वापसी होने की उम्मीद है, जिससे यात्रियाें को काफी राहत मिलेगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) शशी रानी का कहना है कि चुनाव ड्यूटी से लौटकर दो दर्जन बसें आ गई हैं। हरिद्वार रूट की सेवा बहाल हो गई है। बाकी बसें शनिवार शाम तक डिपो में आ जाएंगी। संवाद