फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Roadways bus can also be booked for weddings

हाथरस : शादियों के लिए भी बुक हो सकेंगी रोडवेज बस

Sat, 06 Mar 2021 11:41 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Roadways bus can also be booked for weddings
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। अगले महीने से सहालग की शुरुआत हो जाएगी। इससे पहले रोडवेज ने शादियां करने जा रहे लोगों को सौगात दी है। यदि शादियों के लिए किसी व्यक्ति को वाहन न मिले तो वह रोडवेज बस बुक करा सकता है। 24 घंटे में 400 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए 22 हजार रुपये में बस बुक कराई जा सकती है।
उल्लेखनीय है कि जिले में प्राइवेट वाहनों की संख्या कम है। कोरोना काल में भी इनके संचालन में कमी आई है। लोगों के सामने सबसे ज्यादा समस्या बरात के लिए बसों की व्यवस्था करने को लेकर आती है। लोगों की इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने अपनी आमदनी बढ़ाने का भी फार्मूला निकाला है। परिवहन निगम मुख्यालय ने अब शादी समारोहों के लिए भी रोडवेज बसों की बुकिंग की सुविधा शुरू की है। यदि किसी व्यक्ति को बस की बुकिंग करानी है तो वह डिपो के एआरएम और स्टेशन प्रभारी से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

बस स्टेशन पर बुकिंग कराने वालों से दूरी और स्थान आदि की सूचनाएं एक प्रारूप पर भरवाई जाएंगी। डिपो द्वारा टोल टैक्स आदि खर्चे मिलाकर 22 हजार रुपये की धनराशि जमा कराई जाएगी। नियत समय पर बस बुकिंग कराने वाले के पास पहुंच जाएगी। डिपो की एआरएम शशी रानी का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को बस बुक करानी है तो वह संपर्क कर सकता है। 400 किलोमीटर की दूरी 24 घंटे में तय करने पर 22 हजार रुपये अदा करने होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed