फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: RM, SM know income and maintenance status

हाथरस: आरएम, एसएम ने जानी आय और रखरखाव की स्थिति

Sat, 05 Sep 2020 11:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hathras: RM, SM know income and maintenance status
हाथरस: रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण करते आरएम। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस डिपो के बस स्टैंड और कार्यशाला पहुंचकर अलीगढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक और सेवा प्रबंधक ने मूलभूत सुविधाओं का हाल जाना। साथ ही लोड फैक्टर, आमदनी और बसों के रखरखाव के बारे में जानकारी की। इससे डिपो के कर्मियों में खलबली मची रही। दोनों अफसरों ने कुछ खामियां मिलने पर इनको दूर करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार की शाम को रोडवेज के आरएम मोहम्मद परवेज खान व एसएम विनोद कुमार अचानक बस स्टैंड पहुंचे। उन्होंने बस स्टैंड परिसर में बनी कोविड हेल्प डेस्क का अवलोकन किया। आमदनी व लोड फैक्टर की समीक्षा की। उसके बाद वह कार्यशाला पहुंचे। यहां बसों के रखरखाव व डीजल औसत के बारे में फोरमैन से जानकारी की।
विज्ञापन

आमदनी में सुधार लाने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए। अधिकारियों ने बस स्टैंड परिसर में जल्द मिनरल वाटर की सुविधा भी यात्रियों को उपलब्ध कराने की बात कही। चालक-परिचालकों को ड्यूटी के दौरान वर्दी में रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed