फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Rivers overflowing due to rain, roads submerged

हाथरस : बारिश से उफने नाले, सड़कें हुईं जलमग्न

Wed, 22 Sep 2021 10:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Rivers overflowing due to rain, roads submerged
बारिश के बाद सब्जी मंडी रोड जयंती भाई मार्ग पर हुआ जलभराव। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कस्बा और क्षेत्र में बुधवार को हुई बारिश ने सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। सड़कों पर हुए जलभराव और कीचड़ के उफन आने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इन जलभराव वाले रास्तों से आवागमन के दौरान किसी का वाहन नालों के बीच फंस गया तो किसी का वाहन पानी भर जाने की वजह से बंद हो गया। कई दुकानों व घरों में भी बारिश की वजह से उफना नालों का गंदा पानी घुस गया।
कस्बे में जयंती भाई मार्ग, आनंद नगर चौराहा, सुभाष गली सहित अन्य कई गली मोहल्लों में बारिश का पानी सड़कों पर भर गया। इन स्थानों पर नालों की उचित प्रकार से सफाई न होने की वजह से गंदा पानी भी सड़कों पर आ गया, जिससे कीचड़ की वजह से फिसलन पैदा हो गई। आनंद नगर में नालों के ऊपर जाली न होने की वजह से जलभराव के बीच कई वाहन फंस गए।
विज्ञापन

कई वाहन पानी की वजह से बीच रास्ते में बंद हो गए। इसी तरह का हाल जयंती भाई मार्ग पर रहा, यहां भी बारिश की वजह से नालों का पानी सड़क पर आ गया और कई दुकानों में घुस गया। गांव गढ़ी ख्याली, बिसावर और नारायणपुर बाद में भी ग्रामीणों को मुख्य रास्तों पर बारिश का पानी भर जाने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरसान चौराहे पर हटवाया अतिक्रमण
नगर पंचायत की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान मुरसान चौराहे पर नगर पंचायत की टीम द्वारा नालों के ऊपर अतिक्रमण के रूप में रखे कई खोखों को हटवा दिया गया और अतिक्रमणकारियों को पुन: अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। इधर, इस अभियान को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई, लोगों का आरोप था कि अभियान में सिर्फ गरीब लोगों को ही शिकार बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed