{"_id":"60a3ff958ebc3e43a10cf2cb","slug":"hathras-rimjhim-rains-make-the-weather-pleasant-hathras-news-ali263403391","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
चक्रवाती तूफान ताउते के चलते मौसम में बदलाव हो रहा है। मंगलवार की सुबह तेज हवाओं के साथ दोपहर तक रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा। शाम को फिर से तेज हवाएं चलने लगी। इससे मौसम सुहाना हो गया। तापमान गिरने से आमजन को गर्मी से निजात मिली। अन्नदाता के चेहरे खुशी से खिले हुए नजर आए।
मई माह में आए दिन मौसम में बदलाव हो रहा है। बीत दो दिनों से तेज हवाओं का दौर जारी है। मंगलवार की सुबह तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छाए। उसके बाद सुबह से दोपहर तक रिमझिम बारिश की शुरुआत हुई। उसके बाद शाम को फिर से तेज हवाएं चलने लगी। किसानों के लिए रिमझिम बारिश फायदे मंद साबित हो रही है। मौसम के बदलने से आमजन को गर्मी से निजात मिली है।