{"_id":"614b77078ebc3efafe376412","slug":"hathras-revenue-recovery-stalled-due-to-strike-of-junior-engineers-hathras-news-ali2738945193","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अवर अभियंताओं की हड़ताल से राजस्व वसूली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अवर अभियंताओं की हड़ताल से राजस्व वसूली ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जूनियर इंजीनियर (जेई) संगठन के पदाधिकारी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार से हड़ताल पर चल रहे थे। अलीगढ़ के मुख्य अभियंता कार्यालय पर अनशन चल रहा है। इस कारण जिले में हर रोज लाखों रुपये के राजस्व की वसूली ठप पड़ी है। अफसर भी अवर अभियंताओं की हड़ताल के चलते शांत है। फिलहाल संविदा कर्मियों के सहारे बिजलीघरों का संचालन हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि जेई संगठन द्वारा ग्रेड पे, अवर अभियंताओं को स्टोर्स उपलब्ध कराने आदि मांगो को लेकर अलीगढ़ में मुख्य अभियंता कार्यालय पर 48 घंटे का अनशन किया जा रहा है। मंगलवार से अनशन की शुरुआत हुई। इस कारण दो दिन से जिले में राजस्व वसूली और विभागीय कामकाज प्रभावित चल रहे हैं। सितंबर के अंत में लाखों की राजस्व वसूली भी प्रभावित हो रही है। जिले के 64 बिजलीघरों का संचालन संविदा कर्मियों के भरोसे पर हो रहा है। कई स्थानों पर उपभोक्ताओं की बिजली समस्याओं का समाधान देरी से हो रहा है। संवाद