{"_id":"62daf61b8b42aa1c2e6159e9","slug":"hathras-retired-railway-employee-converted-to-religion-hathras-news-ali296611557","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी ने किया धर्म परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी ने किया धर्म परिवर्तन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कस्बे के मिर्जापाड़ा निवासी रेलवे से सेवानिवृत्त एक कर्मचारी ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। इसके संबंध में उसके भाई कफील बेग ने एसपी को सूचना दी है। कफील ने बताया कि उसके भाई अब्दुल जमील बेग वर्तमान में देवीगंज फतेहपुर में रह रहे हैं। वे रेलवे से सेवानिवृत्त हैं।
उन्होंने अपना धर्मांतरण कर लिया है। उनका नाम अब्दुल जमील बेग से अब श्रवण कुमार हो गया है। भाई के धर्मांतरण करने से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। धर्मांतरण के बाद उनका व उनके परिवार का उनसे कोई संबंध नहीं है। संवाद