फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: resolve to take BJP's customs policy from door to door

हाथरस : भाजपा की रीति-नीति को घर-घर पहुंचाने का संकल्प

Tue, 06 Apr 2021 11:41 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Hathras: resolve to take BJP's customs policy from door to door
हाथरस : भाजपा कार्यालय पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाते जिला कमेटी के पदाधिकारी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर पार्टी का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर पार्टी की नीति व रीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। पार्टी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया।
भाजपा के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पार्टी की गौरवशाली यात्रा के आज 41 वर्ष पूरे हो रहे हैं। ये 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा और समर्पण के साथ कोई पार्टी कैसे काम करती है। सामान्य कार्यकर्ता का तप और त्याग किसी भी दल को कहां से कहां पहुंचा सकता है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला महामंत्री हरीशंकर राना, रूपेश उपाध्याय, विवेक वार्ष्णेय, विशाल, गुप्ता, प्रफुल्ल वार्ष्णेय, मोहन पंडित, मूलचंद्र वार्ष्णेय, सचिन वर्मा आदि थे। नगर पालिकाध्यक्ष और शक्ति केंद्र के प्रभारी आशीष शर्मा ने सीयल खेड़ा स्थित सुरजोबाई बालिका इंटर कॉलेज के बूथ अध्यक्षों के साथ पार्टी का स्थापना दिवस सादगी से मनाया। उन्होंने पार्टी की रीति, नीति व सबका साथ-सबका विकास के सिद्धांत पर प्रकाश डाला। बूथ अध्यक्षों से जनहित की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर महामंत्री अशोक गोला, दिनेश शर्मा, गुंजन शर्मा, धीरज राजपूत, मनोज शर्मा आदि थे। भाजपा की नगर कमेटी के शिविर कार्यालय पर शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने नारे लगाए। भाजपा उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी वार्ष्णेय ने कहा कि देश में मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में योगी के नेतृत्व में आज भाजपा शून्य से शिखर पर पहुंच चुकी है, जिसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं का बहुत ही अमूल्य योगदान रहा है।

भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामकुमार माहेश्वरी ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है। भाजपा ने जो कहा, वह कर कर दिखाया। मुकेश सोनी, हरीश सेंगर अर्जुन वाल्मीकि, भूपेंद्र कौशिक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, राजकुमारी चौहान, संतोष जोशी, रविंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, आशीष सिंह, भावना वार्ष्णेय, सीमा दीक्षित, खुशी सिंह, ज्योति खुराना आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed