फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Resolve to make India a world guru again

हाथरस : भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने का लिया संकल्प

Sun, 22 Aug 2021 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Resolve to make India a world guru again
हाथरस : हिंदू जागरण मंच के कार्यक्रम में मंचासीन पदाधिकारी व अन्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के बैनर तले अखंड भारत दिवस कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को आर्य समाज मुरसान गेट में हुआ। मंचासीन अतिथियों में वीरांगना वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष उमेश सेंगर, हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य, वीरांगना वाहिनी की प्रदेश मंत्री आशा ठाकुर, हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा, महामंत्री नरेंद्र प्रेमी नगर अध्यक्ष और ओपी अग्रवाल रहे।
वीरांगना वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष उमेश सेंगर ने कहा के हिंदू समाज की कुल आबादी में लगभग 50 फीसदी महिलाएं हैं, लेकिन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र रक्षा में महिलाओं का योगदान बहुत कम है। देश को जब आवश्यकता पड़ी थी, तब रानी लक्ष्मीबाई ने भी हाथ में तलवार लेकर युद्ध किया था। हिंदू विरोधी एवं राष्ट्र विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए महिलाओं को भी आगे आने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने कहा जाति, भाषा, प्रांत और राजनीति से ऊपर उठकर हिंदू शक्ति का निर्माण करें। हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि आज अखंड भारत दिवस कार्यक्रम के अवसर पर सभी कार्यकर्ता भारत को पुन: अखंड एवं विश्व गुरु बनाने का संकल्प लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा ने नवीन दायित्व की घोषणा की। इस मौके पर विनय रावत, अंकुश राजौरिया, विशाल वर्मा, बेबी कुशवाहा, ठाकुर देवेंद्र सिंह, रमन बिहारी शर्मा, रविंद्र रावत, दुर्गेश वार्ष्णेय, सरिता सिंह बघेल, जैसी चौधरी, सुनीता वर्मा, मीनाक्षी निषाद, शिवम शर्मा, राजू पाथरे, लोकेश अग्रवाल, सोनू कश्यप, सुनील चौहान, शिवम सोलंकी, अभिषेक राज, शिव शंकर गुलाठी आदि मौजूद थे। संचालन नरेंद्र प्रेमी और आभार व्यक्त ओपी अग्रवाल ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed