फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras residents will also be able to board a flight from Aligarh

Aligarh Airport: हाथरस वाले भी भर सकेंगे अलीगढ़ से उड़ान, मिलेगी हवाई सफर की सुविधा

Sun, 10 Mar 2024 01:06 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 10 Mar 2024 01:06 AM IST
सार

हाथरस शहर से करीब 40 किमी दूर अलीगढ़ के नवनिर्मित हवाई अड्डे से उन्हें लखनऊ के लिए हवाई सफर करने का मौका मिल सकेगा। हालांकि हाथरस के कारोबारी चाहते हैं कि अलीगढ़ से लंबी दूरी की उड़ान भी शुरू होनी चाहिए, जिससे उन्हें हवाई सफर के लिए दिल्ली न जाना पड़े।

विज्ञापन
Hathras residents will also be able to board a flight from Aligarh
अलीगढ़ एयरपोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ हवाई अड्डे के उद्घाटन को लेकर हाथरस जिले के कारोबारियों और अन्य लोगों में भी उत्साह है। अब उन्हें लखनऊ का हवाई सफर करने के लिए आगरा या दिल्ली जाने की जरूरत नहीं होगी। शहर से करीब 40 किमी दूर अलीगढ़ के नवनिर्मित हवाई अड्डे से उन्हें लखनऊ के लिए हवाई सफर करने का मौका मिल सकेगा।

विज्ञापन

 
हालांकि हाथरस के कारोबारी चाहते हैं कि अलीगढ़ से लंबी दूरी की उड़ान भी शुरू होनी चाहिए, जिससे उन्हें हवाई सफर के लिए दिल्ली न जाना पड़े। गौरतलब है कि अलीगढ़ में 10 मार्च को नए हवाई अड्डे का शुभारंभ होने जा रहा है। अलीगढ़ के साथ हाथरस के कारोबारी और अन्य लोग भी लंबे समय से हवाई अड्डे के शुभारंभ का इंतजार कर रहे थे। अलीगढ़ से लखनऊ की उड़ान शुरू होने से कारोबारियों के साथ उन अधिकारियों और राजनेताओं को भी राहत मिलेगी, जिन्हें कम समय में लखनऊ पहुंचना होता है। अब तक उनके पास जल्दी लखनऊ पहुंचने के लिए आगरा होते हुए एक्सप्रेस वे का ही विकल्प था, लेकिन अब उन्हें हवाई सफर का विकल्प भी मिल जाएगा।

विज्ञापन


अलीगढ़ से हवाई सफर शुरू होने से कारोबारियों को लखनऊ में अपनी फाइलें पास कराने के लिए आने-जाने में कम समय लगेगा। कारोबारी आसानी से लखनऊ का चक्कर लगा सकेंगे। -अशोक वर्मा, उद्यमी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को इस हवाई अड्डे से लंबी दूरी की उड़ाने भी शुरू करनी चाहिए, जिससे अन्य राज्यों में जाने के लिए दिल्ली जाने से बचा जा सकेगा।-रूपेश गर्ग, उद्यमी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed