{"_id":"627bfe0905d4582e9f267d4a","slug":"hathras-report-filed-against-four-people-in-harsh-firing-sikandhra-rahu-news-ali291318073","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हर्ष फायरिंग में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हर्ष फायरिंग में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
कोतवाली क्षेत्र के गांव गंथरी शाहपुर में मोबाइल फोन से हर्ष फायरिंग का वीडियो बनाने के बाद फायरिंग करने वाले युवकों द्वारा वीडियो बनाने वाले को पीटने के प्रकरण में चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव भटीकरा निवासी पीड़ित अक्षय कुमार उर्फ टिंकू पुत्र मनोज कुमार पुंढीर ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बुधवार की सुबह गांव गंथरी शाहपुर निवासी प्रशांत कुमार राणा पुत्र सुरेश राणा ने एक कार्यक्रम में बुलाया।
वह शाम करीब साढ़े चार बजे गांव में पहुंचे तो पाया कि प्रशांत के साथ आशीष पुत्र देवेंद्र निवासी गांव डंडेसरी, राहुल पुत्र सत्यपाल निवासी गांव पचौं, करूखान पुत्र सुल्तान निवासी गांव डंडेसरी हाथों में हथियार लेकर हर्ष फायरिंग कर रहे थे। उन्होंने मोबाइल फोन से इसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
जब इन लोगों को इस बारे में पता चला तो उनका मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया और जान से मारने की नीयत से बंदूक की नाल उनके मुंह में घुसा दी, जिससे उसका दांत टूट गया। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। संवाद