{"_id":"62bddda9bbbe3e2c4205d7de","slug":"hathras-relief-from-heat-but-disaster-due-to-waterlogging-hathras-news-ali295065957","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गर्मी से मिली राहत लेकिन जलभराव से आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गर्मी से मिली राहत लेकिन जलभराव से आफत
विज्ञापन
जलभराव में बंद हुई स्कूटी में धक्का लगाता युवक। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सुबह आई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से तो राहत मिली लेकिन साथ ही बारिश आफत भी लेकर आई। नगर पालिका के सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम की कलई खुल गई। बारिश से शहर के ज्यादातर इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। शहर के कई सरकारी दफ्तरों में पानी घुस गया। कई मोहल्लों में घरों में भी गंदा पानी घुस गया और लोग काफी परेशान रहे। दोपहर बाद बा रिश तो थम गई लेकिन कई इलाकों में जलभराव रहा।
पिछले दो दिन से काफी गर्मी पड़ रही थी। बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े 10 बजे के करीब झमाझम बारिश आई तो लोगों को गर्मी से शांति मिली। इससे पहले आसमान में बादल छा गए और ठंडी हवाएं भी चली। इससे पहले बुधवार की रात्रि में भी बूंदाबांदी हुई थी। लोगों को भीषण गर्मी से तो राहत मिली लेकिन बारिश से जलभराव और गंदगी भी हो गई।
शहर के ज्यादातर इलाकों में नाले-नालियां उफनकर सड़क पर आ गए और सड़कें गंदे पानी में डूब गई। कुछ इलाकों में तो गंदा पानी शहर में दुकानों व घरों में घुस गया। घुटनों तक पानी के बीच होकर लोगों क निकलना पड़ा। इतना ही नहीं शहर में कोतवाली सदर, पुराना एसपी ऑफिस, महिला थाना सहित कई सरकारी दफ्तरों में पानी भर गया।
विज्ञापन
शहर में डाकखाना वाली गली, मोहनगंज, चामड़ गेट, तरफरा रोड, सीयल खेड़ा, करबला रोड, गोशाला रोड, जलेसर रोड, नाई का नगला, लाला का नगला, आवास विकास कॉलोनी सहित शहर के ज्यादातर इलाकों में पानी भर गया। बारिश थमने के बाद भी लोग जलभराव की वजह से काफी परेशान रहे।