फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Rehearsal of preparations to fight Corona

हाथरस : कोरोना से लड़ने की तैयारियों का हुआ पूर्वाभ्यास

Tue, 27 Dec 2022 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Rehearsal of preparations to fight Corona
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर स्थित टीबी अस्पताल में बने कोविड एल टू अस्पताल में कोरोना से लड़ने की तैयारियों का पूर्वाभ्यास किया गया। यहां अस्पताल में लगे उपकरणों को चालू करके टीम ने पूरे तरीके से जांच की। मॉक ड्रिल का आयोजन राज्य नोडल अधिकारी की देखरेख में हुआ। डेडिकेटेड कोरोना अस्पताल का राज्य नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र वार्ष्णेय ने निरीक्षण किया।
नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र वार्ष्णेय के निर्देशन में मंगलवार को टीबी अस्पताल में बने कोविड अस्पताल में मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। इसमें ऑक्सीजन प्लांट को चालू करके देखने के बाद 40 बेड के अस्पताल में लगे वेंटिलेटर व इमरजेंसी के दौरान उपयोग होने वाले उपकरणों के संचालन की हकीकत को नोडल अधिकारी ने परखा।
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट में सभी मशीनरी ठीक अवस्था में मिलीं। इसके बाद नोडल अधिकारी ने मरीजों के लिए बनाए गए वार्डों का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने ऑक्सीजन मीटर, ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम, वेंटिलेटर सहित अन्य मशीनों की जांच कराई। उन्होंने दवाओं के स्टॉक को भी जांचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. वार्ष्णेय सभी व्यवस्थाओं को देखकर संतोष जताया। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल के माध्यम से कोविड-19 के उपचार की तैयारियों और व्यवस्थाओं को देखा गया। सभी व्यवस्थाएं ठीक हैं। सभी के इलाज के लिए यहां पूरी व्यवस्था है। ऑक्सीजन की कमी न हो, इसके लिए यहां ऑक्सीजन प्लांट की भी व्यवस्था है।
जरूरत पड़ने पर मरीजों के लिए तैयार किए गए बेड पर वेंटिलेटर और ऑक्सीजन कांसट्रेटर भी लगाए गए हैं। इसके अलावा सारे उपकरणों को चलाकर देखा गया। उन्होंने कहा कि इस वार्ड में 40 बेड की सुविधा है। 10 वेंटिलेटर बेड और तीन एचडीयू बेड की सुविधा भी मौजूद है। इसके अतिरिक्त यहां कोविड टेस्टिंग लैब भी है। मॉक ड्रिल के दौरान डॉ. पवन कुमार, टीबी अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुुमार अग्निहोत्री, डॉ. खान इकबाल, अंशुमन गोयल, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद

कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बेहद जरूरी है। सभी लोग अपना टीकाकरण करा लें। इसके अलावा कोरोना से बचाव के लिए बनाई गई गाइडलाइन का पालन करें, मास्क लगाएं और हाथ धोते रहें, उचित दूरी बनाकर रखें।
-डॉ. देवेंद्र वार्ष्णेय, राज्य नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed