फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Recruitment of vacant posts of Anganwadi workers and assistants will start soon in the district

हाथरस: जिले में जल्द शुरू होगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती

Wed, 25 Nov 2020 10:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Recruitment of vacant posts of Anganwadi workers and assistants will start soon in the district
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। शासन स्तर से विभाग को भर्ती प्रक्रिया करने के निर्देश भी मिल चुके हैं। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दिसंबर में भर्ती प्रक्रिया की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

जिले में लंबे समय से 199 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व 186 सहायिकाओं के पद रिक्त चल रहे हैं। अब इन पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। शासन स्तर से इस संबंध में संबंधित विभाग को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण यह भर्ती प्रक्रिया अब तक अटकी हुई थी। अब इस संबंध में विभाग ने शासन से भी दिशा निर्देश ले लिए हैं।
विज्ञापन

डीपीओ डीके सिंह ने बताया कि दिसंबर में भर्ती प्रक्रिया की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। जल्द ही शासन के निर्देशों के क्रम में पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed