फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Reconciliation in dispute between CMS and doctor

हाथरस : सीएमएस व चिकित्सक के बीच विवाद में हुई सुलह

Fri, 26 Aug 2022 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Reconciliation in dispute between CMS and doctor
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के सीएमएस व महिला चिकित्सक के बीच हुए विवाद के मामले में भले ही आपसी बात कर मामले में सुलह हो गई है, लेकिन सीएमओ द्वारा विभागीय जांच कराए जाने के लिए जांच कमेटी गठित की गई है, ताकि पूरे मामले की जांच हो सके।
उल्लेखनीय है कि बुधवार की दोपहर को जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नरेश कुमार गोयल ने डॉ. मंजूरानी (वरिष्ठ परामर्शदाता) पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस मामले में काफी विवाद भी हुआ था। मौके पर सीएमओ सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे थे। आरोपी महिला चिकित्सक के खिलाफ पुलिस को तहरीर भी दी गई।
विज्ञापन

देररात तक इस मामले में सुलह कराए जाने के लिए विभाग के काफी लोग लगे रहे और फिर सुलह भी हो गई। सीएमएस डॉ. नरेश कुमार गोयल की मानें तो डॉक्टर ने अपनी गलती मान ली और माफी भी मांगी। इसके बाद बात को वहीं पर खत्म कर सुलह कर ली गई है। सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में भले ही सुलह हो गई है, फिर भी विभागीय जांच कराए जाने के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed