फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Recommendation of termination of Chaudhary Charan Singh Inter College

हाथरस: चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज की मान्यता समाप्ति की संस्तुति

Sat, 29 Feb 2020 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Recommendation of termination of Chaudhary Charan Singh Inter College
हाथरस: चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज बंका पर तैनात पुलिस। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुरसान क्षेत्र में यूपी बोर्ड परीक्षा में सॉल्वर गैंग के पकड़े जाने के बाद दूसरे दिन प्रशासन परीक्षा को लेकर खासा चौकन्ना नजर आया। अधिकारियों ने कई केंद्रों को भम्रण भी किया। हालांकि कोई गड़बड़ी नहीं मिली। वहीं यह खुलासा भी हुआ है कि एक अन्य सॉल्वर दिनेश भी परिषदीय स्कूल में सहायक अध्यापक है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
वहीं पकड़े गए बागला इंटर कॉलेज के प्रवक्ता के निलंबन की संस्तुति डीआईओएस ने कर दी है। डीआईओएस ने चौधरी सिंह इंटर कॉलेज बंका मुरसान की मान्यता समाप्त करने की संस्तुति भी की है। इस घटना के बाद पूरे दिन नकल माफियाओं में खलबली देखी गई। वहीं शुक्रवार को परीक्षा के दौरान इस परीक्षा केंद्र पर पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मुरसान क्षेत्र के गांव बंका स्थित चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज में पुलिस ने छापा मारकर यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान सॉल्वरों का गैंग पकड़ा था। यह गैंग उत्तरपुस्तिकाओं को बदलकर इन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचा रहा था। इसके एवज में नकल माफियाओं ने अपने चेहते परीक्षार्थियों से 40-50 हजार रुपये तक की वसूली की थी। घटना के बाद पूरे प्रशासन में खलबली मच गई थी। पकड़े गए लोगों में इस कॉलेज का प्रबंधक, प्रधानाचार्य के अलावा बागला इंटर कॉलेज का एक प्रवक्ता जो कि एनसीसी प्लाटून का लेफ्टिनेंट भी है। इन पांचों को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए बागला कॉलेज के प्रवक्ता गोपाल प्रसाद के निलंबन की संस्तुति डीआईओएस सुनील कुमार ने कॉलेज प्रबंधक से की है। वहीं यह खुलासा भी हुआ है कि एक अन्य सॉल्वर दिनेश पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी कस्बा मुरसान भी बेसिक शिक्षा परिषद के खौंदुआ स्थित परिषदीय स्कूल में सहायक अध्यापक है। उसके निलंबन की कार्रवाई भी बीएसए द्वारा की जा रही है। वहीं डीआईओएस ने उक्त कॉलेज की मान्यता समाप्ति के लिए शासन को भी पत्र लिखा है। इस घटना के बाद पूरे दिन नकल माफियाओं व शिक्षा विभाग में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed