{"_id":"62cc610b852930064919ec86","slug":"hathras-reckless-tractor-driver-took-the-life-of-a-two-and-a-half-year-old-child-hathras-news-ali2958328159","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : लापरवाह ट्रैक्टर चालक ने कुचलकर ढाई साल के बच्चे की जान ले ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : लापरवाह ट्रैक्टर चालक ने कुचलकर ढाई साल के बच्चे की जान ले ली
Tue, 12 Jul 2022 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला/हाथरस
अमर उजाला/हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 02:04 AM IST
विज्ञापन
हाथरस : सासनी के गांव सुसायत कलां में ट्रैक्टर से कुचलकर मृत बच्चे का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव सुसायत कलां में रविवार की शाम को करीब साढ़े पांच बजे खेत में शौच कर रहे ढाई साल के एक बच्चे को चालक ने तेजी व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराया है।
अलीगढ़ जिले के लोधा थाना क्षेत्र के गांव भानौली निवासी बंटी पिछले करीब एक साल से अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अपनी ससुराल सुसायत कलां थाना सासनी में रहा रहा था। रविवार की शाम को करीब साढ़े पांच बजे बंटी अपने ढाई साल के बेटे मोहन को शौच कराने के लिए पास के खेत में ले गया। इस दौरान गांव का गौरव वहां पर ट्रैक्टर लेकर आया।
आरोप है कि गौरव ने तेजी और लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर मोहन के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। घायल बच्चे को परिजन उपचार के लिए ले अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां बच्चे ने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में ट्रैक्टर चालक गौरव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद