{"_id":"6202c1f733412d380068bdad","slug":"hathras-re-imposed-duties-cut-from-medical-board-hathras-news-ali284791066","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मेडिकल बोर्ड से कटी ड्यूटियां फिर से लगाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मेडिकल बोर्ड से कटी ड्यूटियां फिर से लगाईं
विज्ञापन
हाथरस : विभाग भवन में ड्यूटी कटवाने लिए पहुंचे सरकारी कर्मचारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। इन कार्मिकों में गर्भवती और दिव्यांग को शामिल किया गया है। प्रथम चरण के प्रशिक्षण के साथ ही मेडिकल बोर्ड गठित कर दिव्यांग व महिलाओं की ड्यूटियां हटाई गईं थीं, लेकिन साफ्टवेयर में आई तकनीकी दिक्कत के कारण यह ड्यूटियां फिर से लग गई हैं। मंगलवार को विकास भवन में दिव्यांग व गर्भवती महिलाएं अपनी ड्यूटियां हटवाने के लिए पहुंचीं।
जिले में तीसरे चरण में होने वाले मतदान में प्रशासन की ओर से 1,399 बूथों के सापेक्ष 10 फीसदी कार्मिकों को रिजर्व में रखते हुए कार्मिकों की ड्यूटी मतदान कराए जाने के लिए लगाई गई थी। इस क्रम में प्रशासन की ओर से दिव्यांग व गर्भवती महिलाओं की ड्यूटी भी लगा दी गई।
दिव्यांग, गर्भवती महिलाओं व अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को ड्यूटी से पृथक किए जाने के लिए प्रशासन की ओर से मेडिकल बोर्ड बनाया गया था और परीक्षण के बाद ऐसे कर्मियों को ड्यूटी से अलग किया गया था। वहीं दूसरे रेंडमाइजेशन (आकस्मिक बंटवारे) के दौरान पृथक की गई ड्यूटियों में कुछ कर्मियों की ड्यूटी सॉफ्टवेयर की तकनीकी दिक्कतों के कारण लगा दी गई है। अब यह गर्भवती महिलाएं व दिव्यांग विकास भवन के चक्कर लगा रहे हैं। संवाद