{"_id":"62265207f976b42c1230d7fe","slug":"hathras-re-examination-of-b-ed-students-from-tomorrow-hathras-news-ali28662823","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बीएड के विद्यार्थियों की पुन: परीक्षा कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बीएड के विद्यार्थियों की पुन: परीक्षा कल से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बीएड द्वितीय वर्ष की पुन: परीक्षा नौ मार्च से होगी। इसमें जिले के 25 डिग्री कॉलेजों के बीएड के विद्यार्थी शामिल होंगे। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा ने बागला डिग्री कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया है। जिसे लेकर बागला डिग्री कॉलेज में परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा नेा बीएड सत्र न्यू कोर्स 2019-21 की मुख्य परीक्षा के पुन: व श्रेणी सुधार के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। परीक्षा 9-14 मार्च तक होगी। सभी प्रश्नपत्र ओएमआर आधारित होंगे। प्रत्येक विषय के प्रश्नपत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्नों की परीक्षा होगी।
जिनमें से परीक्षार्थी को किसी 50 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। प्रश्नपत्र हल करने का समय डेढ़ घंटा होगा। परीक्षा को लेकर जिले भर के 25 डिग्री कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए बागला डिग्री कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह छौंकर ने बताया कि हमारे नोडल केंद्र को बीएड द्वितीय वर्ष की पुन: परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। जिले भर के 25 डिग्री कॉलेजों के विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा से संबंधित तैयारियां की जा रही हैं।