{"_id":"614a28ef8ebc3ed64d6291b4","slug":"hathras-rc-will-reach-the-defaulters-by-the-end-of-september-hathras-news-ali27380409","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बकाएदारों के पास सितंबर के अंत तक पहुंचेगी आरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बकाएदारों के पास सितंबर के अंत तक पहुंचेगी आरसी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बिजली विभाग अब आपूर्ति के साथ राजस्व वसूली को लेकर सख्त होता जा रहा है। सितंबर के अंत तक 16497 लाख की आरसी के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। अप्रैल से अब तक विभाग ने 91 करोड़ की आरसी बकायेदारों को पहुंचाने के साथ 55 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। बाकी बकायेदार महकमे के रडार पर है। इनको भी जल्द आरसी पहुंचाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग का जिले भर में करीब सात सौ करोड़ रुपये का बकाया है। साथ ही बिजली चोरी में जिले ने निगम स्तर पर अच्छी खासी पहचान बना रखी है। इस कारण अफसरों की लगातार क्लास लग रही है। शहर 34 प्रतिशत व देहात में पचास प्रतिशत बिजली चोरी हो रही है।
इसके अलावा लोग बिजली उपयोग के बाद बकाया देने में भी आनाकानी कर रहे हैं। अब बिजली चोरों व बकायेदारों से महकमे द्वारा सख्ती से निपटा जाएगा। अब तक विभाग ने 91 करोड़ की आरसी पहुंचा दी है। सितंबर के अंत तक 16404 लाख की आरसी और जारी की जाएंगी।
विज्ञापन
इन आरसी के पहुंचने के बाद बकाएदारों की जेब पर दस प्रतिशत अतिरिक्त बोझ और बढ़ जाएगा। बकाया की तहसील के माध्यम से वसूली होगी। इस मामले में अधीक्षण अभियंता जगतराम का कहना है कि अप्रैल से अब तक 91 करोड़ की आरसी जारी की गई है। सितंबर तक 16497 लाख की आरसी भेजने का लक्ष्य मिला है। अब तक हम 55 प्रतिशत के करीब पहुंच गए हैं।