{"_id":"62daf6b14087b906cd41552a","slug":"hathras-rc-will-be-taken-out-for-not-depositing-road-tax-till-27-hathras-news-ali2966119129","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 27 तक मार्ग कर जमा नहीं करने पर निकाली जाएगी आरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 27 तक मार्ग कर जमा नहीं करने पर निकाली जाएगी आरसी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मार्ग कर नहीं जमा करने वाले वाहन स्वामियों से एआरटीओ सख्ती से निपटने की तैयारी कर रहा है। 27 जुलाई तक ओटीएस में बकाया जमा करने के लिए पंजीकरण नहीं कराने वाले 2900 वाहनों की आरसी निकाली जाएगी। आरसी निकलने के बाद बकायेदार वाहन स्वामियों पर दस प्रतिशत का बोझ और बढ़ जाएगा। इसके अलावा धरपकड़ के लिए अभियान भी चलाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि संभागीय परिवहन विभाग में सौ प्रतिशत पेनल्टी माफ के साथ परिवहन मुख्यालय से ओटीएस का क्रियान्वयन किया गया है। जिले में वर्तमान में दो लाख साठ हजार वाहन सड़कों पर डगर तय कर रहे हैं। जिसमें 2900 वाहन स्वामियों ने नोटिस के बावजूद मार्ग कर नहीं जमा कराया है।
27 जुलाई तक इन बकायेदारों ने ओटीएस में एक हजार रुपये की रसीद कटाने के साथ पंजीकरण नहीं कराया तो इनकी आरसी निकाली जाएगी। एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि ओटीएस में पंजीकरण न कराने वाले वाहन बकायेदारों की आरसी निकाली जाएगी। संवाद