{"_id":"5e90a5758ebc3e6fd22b36df","slug":"hathras-ration-was-not-at-home-to-eat-five-children-dispute-with-wife-hanged-sikandhra-rahu-news-ali231077333","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बच्चों को खाने के लिए घर में नहीं था राशन, पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बच्चों को खाने के लिए घर में नहीं था राशन, पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगाई फांसी
Sat, 11 Apr 2020 02:56 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
परिजनों में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस जिले के पुरदिलनगर के जलेसरी गेट निवासी एक युवक ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में युवक की पत्नी का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से काम नहीं मिल पा रहा था। घर का सारा राशन खत्म हो गया था। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद पति ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
पुलिस ने इस घटना की जानकारी से इंकार किया है। कस्बा पुरदिलनगर के जलेसरी गेट निवासी प्रमोद (27) मजदूरी करके परिवार का गुजर-बसर कर रहा था। प्रमोद के पांच बच्चे हैं। कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के कारण उसके काम-धंधे ठप पड़ गए थे।
विज्ञापन
कई दिनों से प्रमोद को कोई काम नहीं मिल पा रहा था। घर में राशन खत्म हो गया था। भूखे बच्चों को खिलाने के लिए पत्नी सुमन ने प्रमोद पर राशन लाने का दबाव डाला। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। प्रमोद दुकान से सामान लाने की बात कहकर अपने कमरे में चले गया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे प्रमोद का शव फंदे पर लटकता हुआ मिला। परिवार वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। पत्नी सुमन का कहना है कि जन धन खाते में कुछ पैसा आया था। बैंक में भीड़ होने से रुपये नहीं निकल पाए थे। काम नहीं मिल रहा था।
घर में पांच बच्चे हैं, उन्हें खिलाने के लिए कुछ नहीं था। इसी तनाव में आकर पति ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में कोतवाल प्रवेश राणा का कहना है कि उन्हें फिलहाल इस मामले की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।