{"_id":"6373d84575a029729c79fa99","slug":"hathras-ration-dealer-s-aide-detained-for-threatening-card-holders-sadabad-news-ali3048221104","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कार्डधारकों को धमकाने पर राशन डीलर के सहयोगी को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कार्डधारकों को धमकाने पर राशन डीलर के सहयोगी को हिरासत में लिया
विज्ञापन
हाथरस : राशन डीलर के खिलाफ तहसील परिसर में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विभागीय सख्ती के बाद भी राशन डीलरों के खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही हैं। मंगलवार को गांव बरामई के कार्ड धारक डीलर के खिलाफ घटतौली और अभद्रता की शिकायत लेकर पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे कार्ड धारकों को धमकाने के मामले में पुलिस ने डीलर के सहयोगी को हिरासत में लिया है।
गांव बरामई के कार्ड धारक राशन डीलर के खिलाफ तहसील परिसर में प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान राशन डीलर का सहयोगी पहुंच गया और कार्ड धारकों को धमकाने लगा। सूचना मिलते ही एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने तत्काल पुलिस को राशन डीलर के सहयोगी को हिरासत में लिए जाने के निर्देश दिए।
राशन डीलर पर आरोप है कि वह प्रति यूनिट एक से डेढ़ किलो तक राशन कम देता है। कार्ड धारकों के साथ अभद्रता करता है। शिकायत करने पर राशन कार्ड को निरस्त करने की धमकी देता है। राशन डीलर ने सितंबर माह में किसी उपभोक्ता को चना, तेल, नमक नहीं दिया। कभी मशीन बंद तो कभी फिंगर प्रिंट नहीं आने की बहानेबाजी कर लगातार राशन कार्ड धारकों को गुमराह किया जाता है। प्रति यूनिट कार्ड धारकों से अधिक रुपये चार्ज करता है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में कालीचरण, मूलचंद, इंदल सिंह, छत्रपाल, रघुवीर सिंह, मंजू, उर्मिला, अनीता, नगीना, रेनू, कमलेश, मीरा, अनार देवी, लज्जा देवी, सतीश आदि शामिल रहे। एसडीएम सादाबाद विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि शिकायत करने आए ग्रामीणों को धमकाने के मामले में डीलर के सहयोगी को हिरासत लिया गया है । तत्काल टीम को गांव भेजकर जांच कराई जा रही है। संवाद