फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Rath Yatra of Ramji with mustache came out with pomp

हाथरस : धूमधाम से निकली मूछों वाले रामजी की रथयात्रा

Sun, 10 Apr 2022 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Rath Yatra of Ramji with mustache came out with pomp
हाथरस : रथ में सवार मूछों वाले रामजी का विग्रह। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रामनवमी के मौके पर रविवार को मूछों वाले रामजी की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। चामड़ गेट स्थित गमेल बगीची से शाम को शुरू हुई यात्रा का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों ने महाआरती कर किया। रामजी की शोभायात्रा और भक्ति गीतों की मधुर धुनों से शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा के दौरान प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम चल रहा था। रथयात्रा ने बैंड बाजों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। देर रात तक शोभायात्रा की शहर में धूम रही।
नयनाभिराम झांकी, गणेश मंडली और बैंड बाजों के साथ रविवार को 141वीं वार मूछों वाले रामजी रथ पर सवार होकर निकले। रथयात्रा में शुरू होने से पूर्व प्रभु श्रीराम का अभिषेक किया और मां जानकी के भव्य शृंगार किए गए। भक्तिगीतों का संचार रथयात्रा खत्म होने तक चलता रहा। रथ पर सवार मूछों वाले रामजी को देखने के लिए हर भक्त रथ की ओर बढ़ रहा था। रथयात्रा में राधाकृष्ण, मां दुर्गा, शंकर पार्वती, गणेश जी सहित आधा दर्जन के लगभग भव्य झांकियां शामिल रही। झांकियों को देखने के लिए घरों की छतों और दरवाजों पर भी भक्तों की भीड़ लगी थी।
विज्ञापन

शोभायात्रा पुरानी मंडी, नयागंज, प पत्थर वाले बाजार, रूई की मंडी, लोहट बाजार, गुड़िहाई बाजार होती हुई बैनीराम बाग पहुंची जहां भगवान राम की आरती उतारी गई। काली व भैरव के स्वरूप भी इस दौरान प्रदर्शन कर रहे थे। काली के स्वरूप किशन गुरू के सानिध्य में निकाले गए। पटाबनैटी का प्रदर्शन मुन्ना लाल शर्मा व कालीचरण उपाध्याय के निर्देशन में हुआ। मुरसान के ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय का भी इस मौके पर स्वागत किया गया। मौके पर प्रबंधक तुलसी प्रसाद पोद्दार, अरुण उपाध्याय, अतुल उपाध्याय, अनिरुद्ध पोद्दार, तरुण पोद्दार, करन, शशांक, आदित्य, मुकंद, देवी गुरु, कुन्ना गुरु, पिंटू, अंकुर अग्रवाल, अतुल कुमार अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, श्रीकृष्ण खेतान, जय खेतान, सतीश टालीवाल, मनोज दीक्षित, मनोज शर्मा, गौरव खंडेलवाल, धर्मेंद्र अग्रवाल, आशीष उपाध्याय, शशीकांत शर्मा, धर्मेंद्र अग्रवाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed