{"_id":"6108300a8ebc3e84091e5d2b","slug":"hathras-rape-with-a-teenager-alone-in-the-house-sadabad-news-ali269704931","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : घर में अकेली किशोरी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : घर में अकेली किशोरी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली एक नाबालिग लड़की के साथ बुरा काम किया गया। लड़की की मां रविवार की देर शाम बेटी के साथ कोतवाली पहुंची और घटना के संबंध में तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
तहरीर में महिला ने कहा कि उसका पति गुड़गांव में रहकर मजदूरी करता है। वह स्वयं भी मजदूर है। एक अगस्त को सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह मजदूरी के सिलसिले में बिसावर गई हुई थी। घर पर उसकी नाबालिग बेटी अकेली टीवी देख रही थी। तभी आरोपी युवक दरवाजे पर आया और गणित की कॉपी मांगने लगा। उसकी बेटी ने मना कर दिया। इसके तुरंत बाद उसी के गांव का दूसरा युवक आया और उसकी बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
पीछे से पड़ोसी गांव तीसरा युवक भी आया गया और पीछे से उसकी बेटी के सिर पर तमंचा तान दिया। इसके बाद उसके गांव के एक युवक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। एक युवक और दरवाजे पर खड़े होकर रखवाली करता रहा। इसके बाद तीनों किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जब वह अपनी बेटी को लेकर रिपोर्ट कराने के लिए बाहर आई तो इन लोगों ने थाने नहीं आने दिया। किसी तरह वह बचते हुए वह थाने पहुंची है।