फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Rape victim attempted suicide

हाथरस : दुष्कर्म पीड़िता ने किया आत्महत्या का प्रयास

Sat, 14 May 2022 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Rape victim attempted suicide
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ/हाथरस।
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता एक किशोरी ने शनिवार की सुबह फांसी के फंदे से लटककर जान देने की कोशिश की। परिजन उसे उपचार के लिए सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। पुलिस भी वहां पहुंच गई। किशोरी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इधर, पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि थाना सहपऊ क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ 12 मई की रत्रि 12 बजे के लगभग एक युवक ने दुष्कर्म किया था। किशोरी के चीखने पर उसके माता-पिता जब वहां पहुंचे थे तो किशोरी बेहोशी की हालत में निर्वस्त्र थी। मौके से युवक भाग रहा था। इस किशोरी के माता व पिता ने जब इस युवक को पकड़ने की कोशिश की तो यह युवक वहां से भाग गया। इस किशोरी को उपचार के लिए पहले सहपऊ सीएचसी लाया गया और फिर जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया था। इस मामले में थाना सहपऊ में मुकदमा दर्ज किया गया। उपचार के बाद इस किशोरी को उसके परिजन अस्पताल से घर ले आए थे। अब शनिवार की अल सुबह इस पीड़ित किशोरी ने अपने घर में आत्महत्या करने का प्रयास किया। वह अपने घर में गाटर पर लगे कुंदे पर रस्सी का फंदा बनाकर झूल गई।
विज्ञापन

इस दौरान परिजनों की उस पर नजर पड़ गई और परिजन उसे उपचार हेतु सीएचसी सादाबाद ले आए। वहां पुलिस भी पहुंच गई। कुछ देर के बाद किशोरी को स्वास्थ्य लाभ हो गया। सीएचसी सादाबाद पर काफी पुलिस बल तैनात रहा। इधर, पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह ने बताया कि पुलिस ने अभियोग में नामजद आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ कृष्णा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

‘कृष्णा बचना नहीं चाहिए’
सहपऊ/हाथरस। खुदकुशी करने का प्रयास करने से पहले इस किशोरी ने एक सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें उसने लिखा है कि मैं खुदकुशी कर रही हूं। इसमें मेरे घरवालों का कोई दोष नहीं है। मेरे घर वालों से कुछ न कहें। मैंने जो बयान दिए हैं, वह सही हैं। कृष्णा बचना नहीं चाहिए और मेरे घर पर कोई आंच नहीं आनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि कृष्णा ही दुष्कर्म का आरोपी युवक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed