{"_id":"64cbddd46b6eea87d504bbb7","slug":"hathras-ranks-52nd-in-redressal-of-complaints-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: शिकायत निस्तारण में हाथरस फिसड्डी, यूपी में 52वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: शिकायत निस्तारण में हाथरस फिसड्डी, यूपी में 52वीं रैंक
Thu, 03 Aug 2023 10:33 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 03 Aug 2023 10:33 PM IST
सार
शासन स्तर से शिकायतों के ऑनलाइन निस्तारण के लिए आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत ली जाती हैं। इनके निस्तारण की प्रतिमाह शासन स्तर से समीक्षा की जाती है। प्रदेश स्तर पर जिले की 52वीं रैंक आने से जिले में शिकायतों के निस्तारण की असलियत सामने आ गई है।
विज्ञापन
हाथरस विकास भवन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जिले में शिकायतों के निस्तारण में लगातार लापरवाही सामने आ रही है। शासन स्तर से की गई समीक्षा में शिकायत निस्तारण में जिले की 52 वीं रैंक आई है। जिलाधिकारी ने इस पर चिंता जताई है। अब वह जिले की सभी तहसीलों में तैनात ऑपरेटर के साथ बैठक कर शिकायतों के निस्तारण और आख्या अपलोड होने की आ रही दिक्कतों की समीक्षा करेंगी।
विज्ञापन
शासन स्तर से शिकायतों के ऑनलाइन निस्तारण के लिए आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत ली जाती हैं। इनके निस्तारण की प्रतिमाह शासन स्तर से समीक्षा की जाती है। प्रदेश स्तर पर जिले की 52वीं रैंक आने से जिले में शिकायतों के निस्तारण की असलियत सामने आ गई है। तहसील स्तर पर शिकायतों के निस्तारण में घोर लापरवाही बरती गई है। जिले के सासनी तहसील के हालात तो बेहद खराब हैं। यहां तहसील सासनी प्रदेश में शिकायतों के निस्तारण में 341 वें स्थान पर है।
विज्ञापन
तहसील- राज्य में रैंक
सिकंदराराऊ- 274
सदर- 305
सादाबाद- 340
सासनी- 341