फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ramveer can also join BJP soon after border

हाथरस : सीमा के बाद अब रामवीर भी जल्द हो सकते हैं भाजपा में शामिल

Sat, 15 May 2021 10:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Ramveer can also join BJP soon after border
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पत्नी सीमा उपाध्याय के भाजपा में शामिल होेने के बाद यह भी तय माना जा रहा है कि पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का अगला राजनीतिक पड़ाव भाजपा ही होगी, लेकिन अभी वह बसपा से निलंबित विधायक हैं और इस वजह से इसकी खुलकर घोषणा नहीं कर पा रहे। वैसे रामवीर ने इसे लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
पूर्व मंत्री व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय को बसपा से करीब डेढ़ साल पहले निष्कासित कर दिया गया था। उन पर पार्टी ने आरोप लगाया था कि उन्होंने पार्टी के विरोध में और भाजपा के समर्थन में लोकसभा चुनाव में काम किया है। इसके बाद धीरे-धीरे रामवीर उपाध्याय के परिवार के लगभग सारे सदस्य भाजपा में शामिल हो गए। पहले उनके भाई मुकुल उपाध्याय भाजपा में शामिल हुए। फिर बेटे चिरागवीर उपाध्याय भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जब दूसरी बार विनोद उपाध्याय का मुकाबला सपा जिलाध्यक्ष ओमवती यादव से हुआ तो विनोद ने खुद को भाजपाई बताया। अब रामवीर की पत्नी सीमा भी भाजपा में शामिल हो गईं। बीच में यह अटकलें भी लगाई जाती रही कि रामवीर भी जल्द भाजपा में शामिल होंगे, लेकिन हमेशा विधायकी इसमें आड़े आती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामवीर बसपा से विधायक हैं। यदि वह किसी दूसरी पार्टी में शामिल होंगे तो तकनीकी कारणों के चलते वह विधायक नहीं रह पाएंगे। अब सीमा उपाध्याय के घोषित रूप से भाजपा में जाने के बाद यह तय माना जा रहा है कि रामवीर भी भाजपा में ही जाएंगे, लेकिन कब तक यह अभी तय नहीं है।

सीमा उपाध्याय अपना निर्णय लेने में खुद सक्षम हैं। वह अपने निर्णय के हिसाब से भाजपा में गई हैं। मुझे किस दल में जाना है, इस बारे में मैं जल्द ही अपने समर्थकों से चर्चा करूंगा और उसके बाद ही कोई निर्णय लूंगा।
-रामवीर उपाध्याय, पूर्व मंत्री व विधायक सादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed