फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Rally for voter awareness, Oath administered to voters

हाथरस: मतदाता जागरूकता के लिए निकाली रैली, मतदाताओं को दिलाई गई शपथ

Sun, 26 Jan 2020 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Rally for voter awareness, Oath administered to voters
हाथरस: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बागला इंटर कॉलेज से निकाली गई रैली में शामिल विद्यार्थी। - फोटो : HATHRAS
मतदाता जागरूकता के लिए निकाली रैली, दिलाई शपथ
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता को लेकर आयोजित किए विभिन्न कार्यक्रम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। दसवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बागला इंटर कॉलेज से रामबाग इंटर कॉलेज तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को सदर विधायक हरीशंकर माहौर और एडीएम जेपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रामबाग इंटर कॉलेज में सभी लोगों को मतदान की शपथ दिलाई गई।
बागला इंटर कॉलेज से शनिवार को निकली इस रैली में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने हाथों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस, मतदाता होने का है मुझे गर्व, मत देने को हूँ में तैयार, सभी चुनावों में मताधिकार का प्रयोग करने, लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट डालने आदि से संबंधित हाथ में बैनर, तख्ती का प्रदर्शन करके और नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। रैली में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड तथा एमजी पॉलीटेक्निक, सरस्वती डिग्री कॉलेज, पीसी बागला डिग्री कॉलेज, बागला इंटर कॉलेज, हरचरनदास गर्ल्स इंटर कॉलेज, आदर्श विद्या निकेतन, डीआरबी इंटर कॉलेज सहित दो दर्जन से अधिक कालेजों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

डीआरबी इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई पेटिंग, रंगोली का अधिकारियों ने अवलोकन किया। जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक और राष्ट्रीय एकता से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम स्थल पर ही क्विज का आयोजन किया गया। एडीएम ने छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा, अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर नीतीश कुमार सिंह, डीडीओ अवधेश कुमार यादव, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, डीआईओएस सुनील कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरके मिश्रा, वरिष्ठ सहायक संजय कुमार श्रीवास्तव, बाल मुकुंद शर्मा, पंकज माहेश्वरी आदि मौजूद थे। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद, तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालयों सहित सभी सरकारी कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों ने मतदाता शपथ ग्रहण की। सभी स्कूल-कॉलेजों में आयोजित कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed