फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Rakhi will be distributed at the post office from 8 o'clock today

हाथरस : आज आठ बजे से डाकघर पर होगा राखी का वितरण

Sun, 22 Aug 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Rakhi will be distributed at the post office from 8 o'clock today
हाथरस : मुख्य डाकघर में लगी भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डाक विभाग आमलोगों के साथ-साथ सरहद पर तैनात जवानों को भी राखियां पहुंचाने में भूमिका निभाई है। डाक के माध्यम से हजारों की संख्या में राखियों को भाइयों तक पहुंचाया गया है। रक्षाबंधन के दिन भी शहर के मुख्य डाकघर में सुबह आठ बजे से पोस्टमैन की मदद से राखियों का वितरण कराया जाएगा। इसके लिए सभी पोस्टमैन को सुबह जल्दी आकर वितरण के कार्य में जुटने के निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि रक्षाबंधन के मद्देनजर हाथरस डाक विभाग ने रोजाना 250-300 राखियां जवानों के पास पहुंचाया है। पिछले दो दिन में करीब दो हजार पार्सल का वितरण किया गया है। हाथरस से भी काफी संख्या में बहनों ने भाइयों के लिए राखियां भेजी है। रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए रविवार को भी शहर का मुख्य डाकघर सुबह आठ बजे से खुलेगा। राखी मेल के आने के साथ राखियों का वितरण किया जाएगा। इस मामले में पोस्टमास्टर रामबाबू का कहना है कि रविवार को रक्षाबंधन पर्व को लेकर सुबह आठ बजे से डाकघर खुलेगा। राखी वितरित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed