फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Rajput Riders and Lakshya Academy won the matches

हाथरस : राजपूत राइडर्स और लक्ष्य एकेडमी ने जीते मैच

Mon, 14 Mar 2022 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Rajput Riders and Lakshya Academy won the matches
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डीआरबी कॉलेज के मैदान पर रविवार से आरजीएस टी-ट्वेंटी क्रिकेट लीग का शुभारंभ एके फूड प्रोडक्ट के संचालकों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। प्रथम मुकाबले में राजपूत राइडर्स ने सहारा इलेवन को आसानी से हरा दिया। दूसरे मुकाबले में लक्ष्य एकेडमी ने क्रीड़ा भारती हाथरस इलेवन को पछाड़ दिया।
पहले मैच में राजपूत राइडर्स के कप्तान रवि ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से एके फूड प्रोडक्ट के संचालक हर्षित बंसल व शिवम मित्तल ने परिचय प्राप्त करके लीग का शुभारंभ किया। राजपूत राइडर्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 174 रन का लक्ष्य विपक्षी टीम को दिया। टीम के लिए कप्तान रवि ने 37 व राहुल ने 38 रनों की पारी खेली। नवल गुप्ता ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। सहारा इलेवन की टीम सिर्फ 131 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

कुशल यादव ने सर्वाधिक 33 रनों की पारी खेली। रवि व विवेक ने दो-दो विकेट लिए। 42 रन से राजपूत राइडर्स ने मुकाबला जीता। दूसरे मुकाबले में क्रीड़ा भारती हाथरस इलेविन के कप्तान गोपाल पौनिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पूरी टीम सिर्फ 131 रन ही बना सकी। पूर्व कप्तान सौरव चंद्रा ने सर्वाधिक 46 रन की पारी चार चौके व एक छक्के की मदद से खेली। तीरथ चौधरी ने भी 24 महत्वपूर्ण रनों का योगदान दिया। राहुल कुमार ने तीन ओवर में 12 रन देकर तीन महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य एकेडमी की टीम ने मात्र 13 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। राहुल कुमार ने 37 गेंद में सात चौके व दो छक्कों की मदद से 54 रन व अंकित प्रताप ने 12 गेंद में तीन चौके व एक छक्के की मदद से आतिशी पारी खेलते हुए 22 रनों का योगदान दिया। हर्ष तिवारी ने अपनी टीम के लिए दो विकेट लिए। मैच के दौरान आलरांउड प्रदर्शन करने पर राहुल कुमार को मैन आफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान सिद्धार्थ शर्मा, राहुल तिवारी, विकास शर्मा, गौरव पचौरी, प्रवीण उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed