संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
क्षेत्र के गांव मढ़ापिथू में रक्षाबंधन के अवसर पर मिशन नशा मुक्ति मढ़ाका के सौजन्य से दो किमी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के गांव के युवाओं ने भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में गांव नगला दली निवासी राजा ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बौबी निवासी घाटमपुर ने द्वितीय एवं रामू चौकड़ निवासी राया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मढ़ापिथू के पूर्व प्रधान रोहित कुमार ने दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले राजा ठाकुर को 2100 रुपये नकद व ट्राफी प्रदान की। इसके साथ ही द्वितीय स्थान पाने वाले बौबी का 1100 रुपये एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले रामू चौकड़ को 500 रुपये नकद राशि प्रदान की। इस मौके पर राम कुमार वकील साहब, विन्नट पूर्व प्रधान, बंटी, सुभाष चौधरी, विश्व प्रताप सिंह, रजुआ, नरेंद्र कुमार, एवं विनोद उर्फ लालाजी आदि मौजूद थे।