फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Rain could not break last year's record

हाथरस : पिछले साल का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी बारिश

Fri, 23 Sep 2022 11:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:28 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसजिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश पिछले साल अब तक हुई बारिश का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी है। हालांकि वर्षा के मामले में जिला पूरे प्रदेश में टॉप टेन में शामिल हो गया है। पिछले वर्ष के सापेक्ष अब तक जिले में 91 फीसदी बारिश हुर्ह है।

विज्ञापन
Hathras: Rain could not break last year's record

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश पिछले साल अब तक हुई बारिश का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी है। पिछले साल जिले में जून 2021 से सितंबर 2021 तक 544.5 मिमी बारिश हुई थी, लेकिन इस बार चार जून 2022 से लेकर 22 सितंबर तक जिले में वर्षा 495.5 मिमी का ही आंकड़ा छू पाई है। हालांकि इस बारिश से किसानों को नई फसल की बुवाई में काफी राहत मिलेगी।
जिले में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश को लेकर सरकारी आंकड़ों को देखें तो जिले में अब तक पिछले वर्ष के सापेक्ष वर्षा नहीं हो सकी है। हालांकि वर्षा के मामले में जिला पूरे प्रदेश में टॉप टेन में शामिल हो गया है।
विज्ञापन

इस वर्षा से किसानों के खेत भी जलमग्न हो गए हैं। पिछले दो दिनों में 169.1 मिमी बारिश हो चुकी है। जिले में पिछले वर्ष अब तक 544.5 मिमी बारिश हुई थी। इस वर्ष अब तक जिले में 495.4 मिमी बारिश हुई है। पिछले वर्ष के सापेक्ष अब तक जिले में 91 फीसदी बारिश हुर्ह है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed