फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Railway contractors are doing damage to pavement and green belt

हाथरस : रेलवे के ठेकेदार कर रहे फुटपाथ व ग्रीन बेल्ट को क्षतिग्रस्त

Tue, 12 Jul 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Railway contractors are doing damage to pavement and green belt
हाथरस : क्षतिग्रस्त फुटपाथ व ग्रीन बेल्ट का मुआयना करते नगर पालिकाध्यक्ष व अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के मथुरा-बरेली मार्ग पर 14 व 15 वें वित्त आयोग से शहर के सौदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए फुटपाथ और पटरी का निर्माण कराया था। इस पर ग्रीन बेल्ट के रुप में पौधे विकसित किए थे। बीते दिनों रेलवे ने पटरियों के आसपास सफाई का कार्य कराया। इस दौरान पटरियों से निकलने वाले मलबे को फुटपाथ पर डाल दिया गया। इससे फुटपाथ क्षतिग्रस्त हो गया और पौधे भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे नगर पालिका प्रशासन को काफी नुकसान हुआ है। इस संबंध में नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर शिकायत की है।
,
रेलवे अफसरों को भेजे पत्र में पालिकाध्यक्ष ने कहा है कि नगर पालिका परिषद द्वारा 14 व 15वें वित्त आयोग की धनराशि से नगर के सौंदर्यीकरण के दृष्टिगत मथुरा रोड और सिकंदराराऊ रोड पर फुटपाथ व पटरी का निर्माण कराया गया था। इस स्थल पर नगर पालिका परिषद ने ग्रीन बेल्ट भी विकसित की, लेकिन रेलवे द्वारा पिछले कुछ दिनों से पटरियों के नीचे से मलबे को निकालकर फुटपाथ पर डाला जा रहा है। इस कारण फुटपाथ क्षतिग्रस्त हो रहे है। पेड़-पौधों को भी भारी नुकसान हो रहा है। रेलवे द्वारा निकाले गए मलबे को खनन माफिया से साठगांठ कर फुटपाथ से ही विक्रय किया जा रहा हैं। मलबा खरीदने वाले व्यक्ति फुटपाथ व पटरी पर अनियंत्रित तरीके से ट्रैक्टर, ट्रॉली और अन्य वाहनों को चढ़ाकर फुटपाथ व पटरी को निरंतर क्षति पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पालिका के अवर अभियंता और अन्य कर्मचारियों को इस काम को रोकने के लिए भेजा गया, फिर भी यह काम बदस्तूर जारी है। इस प्रकार रेलवे व रेलवे के ठेकेदारों द्वारा नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के सौंदर्यीकरण के लिए बनवाए गए फुटपाथ और पटरी को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। उन्होंने जीएम से इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed