{"_id":"61d09b08dcc3833c9f1bd287","slug":"hathras-railway-closed-the-way-for-the-construction-of-foot-overbridge-hathras-news-ali2820543135","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : फुट ओवरब्रिज के निर्माण के लिए रेलवे ने किया रास्ता बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : फुट ओवरब्रिज के निर्माण के लिए रेलवे ने किया रास्ता बंद
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के तालाब चौराहे पर शुक्रवार की देर रात हुई घटना के बाद रेलवे प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। ओवरब्रिज पर चढ़ने-उतरने के लिए फुट ओवरब्रिज के निर्माण में तेजी आ गई है। रेलवे प्रशासन ने ओवर ब्रिज नीचे गार्डर लगाकर पूरी तरह बंद कर दिया है। रेलवे ने पहले यहां पैदल जाने वाले लोगों के लिए रास्ता खुला छोड़ रखा था।
उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज के निर्माण होने के बाद रेलवे ने गार्डरों की मदद से रास्ते को बंद कर दिया था। स्थानीय लोगों ने राजनीतिक पार्टी के साथ आंदोलन किया। उसके बाद रेलवे ने लोगों की समस्या को ध्यान में देखते हुए पैदल जाने वालों के लिए थोड़ा रास्ता खोल दिया। शुक्रवार की देर रात लोगों की मानें तो इसी रास्ते से कार ट्रैक पर पहुंच गई और हादसा हो गया।
इसके बाद शनिवार को रेलवे प्रशासन कार्रवाई के मूड में नजर आया। रेलवे ने सुबह पैदल वाले लोगों के लिए बनाए गए रास्ते को गार्डर लगाकर पूरी तरह बंद कर दिया। दूसरी ओर दुर्घटना के बाद सेतु निगम ने फुटओवर का ब्रिज निर्माण तेज कर दिया है। फुटओवर ब्रिज बनने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। संवाद