फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Rahi made SP candidate from Hathras Sadar seat

हाथरस : राही को बनाया सपा ने हाथरस सदर सीट से उम्मीदवार

Tue, 25 Jan 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Rahi made SP candidate from Hathras Sadar seat
बृजमोहन राही। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

लंबी कशमकश के बाद सपा ने हाथरस सदर सीट से बृजमोहन राही को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। राही तीन बार जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं और पिछली बार वह बसपा से इसी सीट से चुनाव लड़कर दूसरे स्थान पर रहे थे।
वहीं राही के प्रत्याशी घोषित होने के बाद अन्य दावेदार सन्नाटे में आ गए हैं। उल्लेखनीय है कि सपा-रालोद गठबंधन के तहत रालोद ने काफी पहले सादाबाद सीट से प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था। वहीं हाथरस और सिकंदराराऊ सीट सपा के खाते में आई हैं।
विज्ञापन

अब सपा ने हाथरस सदर सीट से ब्रजमोहन राही को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। राही को प्रत्याशी घोषित होने के बाद अन्य दावेदार सन्नाटे में आ गए हैं। सूत्रों की मानें तो कुछ दावेदार अभी भी राही का टिकट कटवाने में लगे हैं और इसके लिए प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रजमोहन राही का राजनीतिक करिअर
45 वर्षीय बृजमोहन राही लंबे समय तक बसपा में रहे हैं। वह वर्ष 2005, 2010 और 2015 में जिला पंचायत सदस्य रहे। वर्ष 2019 में वह बसपा से हाथरस सदर सीट से चुनाव भी लड़े लेकिन उन्हें भाजपा प्रत्याशी हरीशंकर माहौर ने परास्त कर दिया था। राही दूसरे स्थान पर आए थे। इस बार पंचायत चुनाव में राही ने बसपा का दामन छोड़कर सपा का दामन थाम लिया था। राही पेशे से अधिवक्ता हैं।

सोलंकी के सिकंदराराऊ से सपा प्रत्याशी बनने की रही चर्चाएं
अभी सपा ने सिकंदराराऊ से अधिकृत रूप से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। अब सबकी टकटकी सिकंदराराऊ सीट पर है। सोमवार को भी पूरे दिन महेंद्र सिंह सोलंकी के उम्मीदवार बनने की चर्चाएं होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed