फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Putting children in danger by putting them in unfit buses

हाथरस : अनफिट बसों में बिठाकर खतरे में डाल रहे बच्चों की जान

Tue, 26 Apr 2022 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Putting children in danger by putting them in unfit buses
हाथरस : ई -रिक्शा में जाते स्कूली बच्चे। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में 104 स्कूली अनफिट वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ये वाहन बच्चों की जान को खतरे में डाल रहे हैं। इसका खुलासा जिले में अधिकारियों द्वारा कराई गई वाहनों की जांच में हुआ है। अब इन वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है। इनके अलावा भी अन्य कई स्कूली वाहन भी मानक की अनदेखी कर सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में 361 स्कूली वाहन संचालित हो रहे हैं। 22 अप्रैल से 25 अप्रैल तक स्कूली वाहनों की जांच की गई। जांच में 257 वाहन मानक के अनुरूप फिट पाए गए। 104 वाहन अनफिट मिले। इन वाहन स्वामियों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

आग का गोला बन सकती हैं गैस किट लगीं मारुति वैन
हाथरस। जिले में स्कूलों में जो मारुति वैन बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने में लगी हैं, उनमें अधिकांश के संचालन में एलपीजी गैस का प्रयोग किया जा रहा है। इन वैन में बच्चों को भूसे की तरह भरकर ले जाया जाता है। गर्मी के मौसम में जरा सी चिंगारी से यह वैन आग का गोला बन सकती हैं। इन पर भी विभागीय अधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे के लोभ में बच्चों की सुरक्षा भूले
हाथरस। स्कूलों में संचालित बस व अन्य वाहनों की पड़ताल के दौरान यह भी पता चला कि बच्चों के बैठने की स्थिति क्या है। सुबह और दोपहर में वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को भरकर ले जाया जा रहा है। इस कारण बच्चे भी मुश्किलों से जूझ रहे हैं। वाहन स्वामियों द्वारा अभिभावकों से मानमाने दाम भी वसूल रहे हैं। यह भी सुरक्षा में खिलवाड़ का एक पहलू है।

गैर पंजीकृत ई-रिक्शे भी दौड़ रहे बच्चों को लेकर
शहर में करीब एक हजार ई-रिक्शा हैं। इनमें चंद ई रिक्शा ही नगर पालिका व एआरटीओ कार्यालय में पंजीकृत हैं। ये ई रिक्शा शहर की सड़कों धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। सुबह व दोपहर में बच्चो को स्कूल से घर भी पहुंचा रहे हैं। आए-दिन ई रिक्शा जगह-जगह पलट भी जाते हैं। इससे बच्चों की सुरक्षा खतरे में रहती है। इससे अधिकारी बेसुध बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed